English | Français

Welcome Centre logo
 
All the services you need...
All in one place!

1-877-761-1155
Choose a language... arabic cambodian cantonese farsi hindi italian korean mandarin punjabi russian spanish tamil urdu vietnamese

1-866-853-6062 (Hindi Phone Line)

आपके लिए जरूरी सभी सेवाएं...एक ही स्थान पर!
Welcome Center Immigrant Services यॉर्क क्षेत्र में, जानकारी तथा साधनों की भूलभुलैया में से, अप्रवासियों के मार्गदर्शन तथा सहायता के लिए तैयार की गई तथा एक ही छत के नीचे प्रदान की जाने वाली सेवा है।
सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाती हैं।

सेंटर के बारे में

Welcome Center Immigrant Services यॉर्क क्षेत्र में, जानकारी तथा साधनों की भूलभुलैया में से, अप्रवासियों के मार्गदर्शन तथा सहायता के लिए तैयार की गई तथा एक ही छत के नीचे प्रदान की जाने वाली सेवा है।

मुख्य अप्रवासी सेवाओं में शामिल है: बसने एवं एकीकरण संबंधित सेवाएं, भाषा सिखाना, मान्यता तथा योग्यता प्राप्त करने में सहायता, तथा रोज़गार सहायता।

अन्य सेवाओं का निर्धारण समुदाय की आवश्यकताओं (जैसे, कानूनी सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक दृष्टि से उचित पारिवारिक परामर्श, आदि) के आधार पर किया जाएगा।

इसका प्रबंध अप्रवासियों की सेवा करने वाली पांच संस्थाओं की एक बेजोड़ साझेदारी द्वारा किया जाता है जिसमें COSTI Immigrant Services, Catholic Community Services of York Region (CCSYR), Center for Information and Community Services (CICS), Job Skills तथा Social Enterprise for Canada सम्मिलित हैं।

क्यों?

यॉर्क क्षेत्र की अप्रवासी जनसंख्या 1990 के दशक से भारी वृद्धि होती रही है और उनकी जरूरतें पूरी करने वाली सेवाएं उस अनुपात में नहीं बढ़ी हैं।

वॉन को प्रस्तावित सेवा नेटवर्क के प्रथम केंद्र की जगह इस कारण चुना गया था कि इस क्षेत्र में यॉर्क क्षेत्र के दूसरे हिस्सों की तुलना में कम अप्रवासी हैं।

 

कौन?

उन अप्रवासियों और नवागंतुकों के लिए, जिन्हें कनाडा के श्रम बाजार में आर्थिक और सामाजिक रूप से एकीकृत होने के लिए जरूरी सहायता एवं संसाधों की आवश्यकता है।

 

कैसे?

एक ही छत के नीचे एक समन्वित, एकीकृत केस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए, क्लाइंटों को अनेक प्रकार की अप्रवासी सेवाएं और विशेषज्ञता सुलभ हो सकेंगी।

 

9100 जेन स्ट्रीट, बिल्डिंग H, यूनिट 56-67, वॉन, ON L4K 0A4

(जेन स्ट्रीट और रदरफोर्ड रोड का कोना)

9100 Jane Street, Building H, Units 56-67, Vaughan, ON L4K 0A4
(Corner of Jane Street and Rutherford Road)
Ph: 905-761-1155
Toll-Free: 1-877-761-1155
Fax: 905-761-2080
info@welcomecentre.ca
www.welcomecentre.ca

सेवाएं

बसने एवं एकीकरण संबंधित सेवाएं

हाउसिंग, स्वास्थ्य सेवा, सोशल इंश्योरेंस नंबर, बच्चों की देखभाल, सामुदायिक तथा सरकारी साधन, मूल आवश्यकताएं, तथा अन्य।

अंग्रेजी भाषा की कक्षाएं कंप्यूटर की सहायता से पढ़ाई जाने वाली अंग्रेजी भाषा की कक्षाएं, बच्चों की निगरानी तथा योग्य उम्मीदवारों के लिए परिवहन भत्ता।

 

मान्यता प्राप्ति में सहायता

मान्यता प्राप्ति के बारे में जानकारी देकर सहायता करना तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त पेशेवरों के लिए जानकारी, मान्यता प्राप्ति के लिए पोर्टफोलियो तैयार करने में सहायता तथा कार्यवाही की योजनाएं।

 

नौकरी ढूंढने संबंधित सेवाएं

नौकरी ढूंढने संबंधित वर्कशॉप, योग्यता तथा अनुभव का सारांश (रेज्यूमे) तैयार करने में सहायता, काम पर वापसी के लिए कार्यवाही की योजनाएं, नौकरी ढूंढने के साधन, निशुल्क इंटरनेट तथा फैक्स सेवाएं।

 

भाषा संबंधित सेवाएं

अनुवाद तथा दु‍भाषिए की सेवाएं

 

अन्य सेवाएं

अन्य सेवाओं का निर्धारण समुदाय की आवश्यकताओं (जैसे, कानूनी सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, सांस्कृतिक दृष्टि से उचित पारिवारिक परामर्श, आदि) के आधार पर किया जाएगा।

 

निर्देश:

  • अपनी पसंद की भाषा वाला टेलीफोन नंबर डायल करें।

  • आपको अपनी भाषा में एक रिकार्ड किया गया संदेश सुनाई देगा।

  • इस रिकार्डिंग में आपको उन सेवाओं का संक्षिप्त विवरण दिया जाएगा, जो वेलकम सेंटर द्वारा प्रदान की जाती हैं।

  • फिर आपसे पूछा जाएगा कि इन सेवाओं में से आप किसे चाहते हैं और आपसे अपना नाम, टेलीफोन नंबर तथा दिन का सबसे उपयुक्त समय बताने को कहा जाएगा, जब कोई दुभाषिया आपसे संपर्क कर सके।

  • अगले कार्य दिवस तक एक दुभाषिया आपको टेलीफोन करेगा, जो आपकी भाषा धाराप्रवाह जानता हो।

  • यह दुभाषिया आपके लिए वेलकम सेंटर आने हेतु अपॉइंटमेंट बुक करेगा और साथ ही किसी दुभाषिए की भी व्यवस्था करेगा जो वहां मौजूद रहे। आपके लिए यह सेवा निशुल्क है।

 


info@welcomecentre.ca
Privacy Policy / Politique de confidentialité



footer